Stay on this page and when the timer ends, click 'Continue' to proceed.

Continue in 17 seconds

Dumka Gangrape | हैवानियत की हद! दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, इलाज के लिए खुद बाइक चलाकर पहुंची अस्पताल | Navabharat (नवभारत)

Dumka Gangrape | हैवानियत की हद! दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंगरेप, इलाज के लिए खुद बाइक चलाकर पहुंची अस्पताल | Navabharat (नवभारत)

Source: Navabharat

नई दिल्ली/दुमका: झारखंड (Jharkhand) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार भारत घूमने आई एक विदेशी महिला से गैंगरेप (Gang rape) का मामला सामने आया है। खबर है कि, स्पेन की महिला से करीब 8 से 10 लोगों ने गैंगरेप किया था। बीते शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आरोपी रेप करने के बाद बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ दुमका आई हुई थी, वहीं उसके साथ गैंगरेप किया। यह वारदात होने के बाद महिला खुद अपने पति के साथ बाइक चलाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। फिलहाल डॉक्टर ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले पर मिली खबर के अनुसार, घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। यहां स्पेन (spain) की रहने वाली महिला घूमने पहुंची थी। घटना बीते शुक्रवार रात की घटित बहुई है। महिला के साथ उसका पति भी था। सभी लोग बाइक से भागलपुर की ओर निकले थे। यहां ये लोग दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे।

वहीं झारखंड से स्पेन की महिला को नेपाल जाना था। महिला जब टेंट में थी, उसी दौरान करीब आठ से दस लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की ज्घंमी वारदात को अंजाम दिया। रेप पीड़िता विदेशी महिला को बाद में पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दुमका सदर अस्पताल लाया गया है। पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक चलाते हुए दुमका अस्पताल पहुंची। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस कप्तान पीतांबर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।