Dumka Gang Rape: स्पेनिश महिला से गैंगरेप, टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत, विधानसभा में गर्माया मुद्दा
Source: Times Network Hindi
Dumka Gang Rape: दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला पर्यटक महिला के साथ गैंगरेप होने की घटना सामने आई है। महिला स्पेन की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। तभी शुक्रवार रात उसके साथ कुरूमहाट में टेंट में सोने के दौरान सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर बाइक से भागलपुर की ओर भाग निकले।