Stay on this page and when the timer ends, click 'Continue' to proceed.

Continue in 17 seconds

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, सौ झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, रांची व खूंटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

जयपाल सिंह मुंडा की जयंती आज, सौ झारखंड आंदोलनकारी होंगे सम्मानित, रांची व खूंटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन

Source: Prabhat Khabar - Hindi News

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती (तीन जनवरी 2024) को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा. तीन जनवरी को सौ झारखंड आंदोलनकारियों को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (कचहरी रोड) में सम्मानित किया जायेगा. यह कार्यक्रम दिन के 12 बजे शुरू होगा. इससे पूर्व अलबर्ट एक्का चौक से स्टेडियम तक सांस्कृतिक टोली के साथ जुलूस निकाला जायेगा. वहां जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा. पद्मश्री मुकुंद नायक और लोक गायिका सीमा देवी की अगुवाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. यह जानकारी मोर्चा के संस्थापक सह प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने दी. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सरकार से तीन जनवरी को राजकीय झारखंड आंदोलनकारी दिवस घोषित करने की मांग की जायेगी. यह कार्यक्रम नॉर्थ ईस्ट के असम में भी भव्यता के साथ होगा.