Stay on this page and when the timer ends, click 'Continue' to proceed.

Continue in 17 seconds

मौसम अपडेट: दिल्ली में 22 दिसंबर को हो सकती है बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठंड

मौसम अपडेट: दिल्ली में 22 दिसंबर को हो सकती है बूंदाबांदी, बढ़ेगी ठंड

Source: Navbharat Times
Author: दीपक वर्मा

नई दिल्ली: राजधानी का मौसम अभी ऐसे ही रंग दिखाता रहेगा। तापमान में गिरावट आने का दौर एक बार फिर बुधवार से शुरू हुआ है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा है। अब 22 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद कम होते तापमान पर एक बार फिर ब्रेक लगेगा। स्काईमेट के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आने लगी है। लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का यह खेल अभी जारी रहेगा। राजधानी में अभी कुछ और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। एक ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 22 दिसंबर को सक्रिय हो रहा है। यह 23 दिसंबर को भी एक्टिव रहेगा। इसकी वजह से एक बार फिर तापमान में थोड़ा इजाफा होगा। इसके बाद तापमान तेजी से गिरेंगे। 22 दिसंबर से पहले तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान राजधानी मे बूंदाबांदी हो सकती है।दिल्ली के मौसम पर IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकता है। 22 दिसंबर को रात के समय बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 23 से 26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री तक रहेगा।