Stay on this page and when the timer ends, click 'Continue' to proceed.

Continue in 17 seconds

MP Weather Update: सर्द हवाओं से मध्‍य प्रदेश में बढ़ी ठंड, कई जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update: सर्द हवाओं से मध्‍य प्रदेश में बढ़ी ठंड, कई जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Source: Navbharat Times
Author: जितेन्‍द्र यादव

भोपाल: रविवार-सोमवार के दरमियान रात में प्रदेश के कई हिस्से ठिठुर गए। पिछले कई दिनों के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया है। सभी जिलों का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में लुढक कर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, उमरिया और रीवा में भी 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में सोमवार शाम होते ही ठंडी लहर का प्रभाव देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर राज्यों में बर्फबारी के कारण वहां से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं इसलिए तापमान में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि उमरिया में 6.4 और रीवा में 6.4, जबलपुर में 7.5, मलाजखंड में 9.7, सीधी में 9.4, सतना में 8.5, राजगढ़ में 8.4, ग्वालियर में जो भोपाल में 9.9, दतिया में 8.2, बैतूल में 10.5, उज्जैन में 10, दमोह में जो जबलपुर में 7.2, खजुराहो में 9, सागर में 9.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

वहीं, अधिकतम तापमान की बात की जाए तो मलाजखंड में सबसे कम अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिवनी में 22, जबलपुर में 23.3, भोपाल में 24.5, धार में 22.4, ग्वालियर में 23.6, पचमढ़ी में 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्का और मध्यम कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं, यहां हल्का और मध्यम कोहरा छाए रह सकता है। इसके अलावा प्रदेश की अन्य स्थानों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

MP Weather Update: बारिश रुकते ही तेजी से गिरा तापमान, घना कोहरा छाया, IMD ने जारी किया अलर्ट

देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए नवभारत टाइम्स वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।